पशुओं के काटने से 32 लोग घायल, सभी को लगा रेबीज रोधी टीका

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीते दिवस पशुओं के काटने से प्रभावित 32 लोगों को रेबीज रोधी टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन मामलों में कुत्ते के काटने के 23 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बंदर के काटने के 8 और बिल्ली के काटने का 1 मामला शामिल है। चीफ फार्मासिस्ट राजेश त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि पशु काटने की घटनाओं को नजरअंदाज न करें और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीकाकरण कराएं। उन्होंने घाव को साबुन और साफ पानी से धोने की भी सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग ने आवारा पशुओं से सावधानी बरतने और आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लेने का आग्रह किया है।