पर्यावरण हितैषी होली का संदेश लेकर लोगों के पास पहुंचे आचार्य संजीव रूप

निष्पक्ष जन अवलोकन

पर्यावरण हितैषी होली का संदेश लेकर लोगों के पास पहुंचे आचार्य संजीव रूप

बदायूं/बिल्सी। आर्य समाज गुधनी के अंतरराष्ट्रीय समाज सुधारक व वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप होली को पर्यावरण शुद्धि का पर्व बनाने की मुहिम के तहत बिल्सी पहुंचे। उन्होंने नगर के गणमान्य व्यापारियों, अधिवक्ताओं व नागरिकों को होली सामग्री के पैकेट वितरित किए। आचार्य ने सर्वप्रथम तहसील में एसडीएम प्रेमपाल सिंह, तहसीलदार प्रभा सिंह, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और कोतवाल मनोज कुमार सिंह को सामग्री भेंट कर होली का सही महत्व बताया। उन्होंने कहा कि होली यज्ञ का पवित्र पर्व है, इसे शराब सेवन, गंदी वस्तुएं जलाने और अत्यधिक लकड़ी की बर्बादी से दूषित नहीं करना चाहिए। शुद्ध सामग्री से होलिका दहन करने से वातावरण की शुद्धि होती है। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह सराहनीय अभियान है। इस दौरान रजनीकांत अग्रवाल, लव कुमार वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, डॉ. राजाबाबू वाष्र्णेय, नरेंद्र गरल, बीपी सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।