परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

निष्पक्ष जन अवलोकन

परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

बदायूँ/बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा उत्साहपूर्वक देखा गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करना रहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने और आत्म-मूल्यांकन का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने अंकों के दबाव से मुक्त रहकर ज्ञान, समझ और कौशल विकास पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही समय प्रबंधन, अनुशासन, नियमित अध्ययन और स्वस्थ जीवनशैली को सफलता का आधार बताया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। प्रधानाचार्या रुपा माहेश्वरी ने कहा कि विद्यालय तनाव-मुक्त वातावरण देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।