परीक्षा देने स्कूल जा रही 10 की छात्रा की सडक दुर्घटना मे मौत, सहेली व उसका भाई बुरी तरह घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | बुधवार सुबह बोर्ड परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई।तथा उसकी सहेली तथा बाइक चला रहा सहेली का भाई बुरी तरह घायल हो गये, घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना टिकैतनगर की पुलिस ने मृतक छात्रा का शव सील कर पोस्टमार्टम तथा दुर्घटना करने वाले वाहन ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे मे ले लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सेखवापुर निवासी हाईस्कूल की छात्रा कामिनी अपनी सहेली ने बताया कि छात्रा अपनी सहेली जनसी वर्मा और भाई अभिषेक वर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर बसंत इंटर कॉलेज परीक्षा देने जा रही थी। वे अभी रास्ते में ही थे कि टेंट के सामान से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उफरौली गांव के पास उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कामिनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसकी सहेली जनसी और बाइक चला रहा जानसी का भाई अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।