परियोजना का नामः- जनपद चित्रकूट के राजकीय पॉलिटेक्निक में पुरूष छात्रावास ब्लॉक- बी का निर्माण कार्य
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।शासनादेश सं०- अनु सचिव महोदय, उत्तर प्रदेश शासन के फाइल संख्या 16-3099/108/2023-3 प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3 लखनऊ दिनांक 05.09.2023 के द्वारा जनपद चित्रकूट में राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़, चित्रकूट में पुरुष छात्रावास (60 सीटेड) के निर्माण कार्य हेतु उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उक्त निर्माण कार्य हेतु शासन द्वारा रू0 319.10 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी। वर्तमान में परियोजना का 100 प्रतिशत का कार्य पूर्ण किये जा चुके एवं हस्तान्तरण की कार्यवाही हेतु इन्वेन्ट्री सम्बन्धित विभाग को प्रेषित की जा चुकी है। राजकीय पॉलिटेक्निक बरगढ़ में 60 सीटेड पुरुष छात्रावास ब्लॉक बी का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। छात्रावास के निर्माण से संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। यह छात्रावास विशेष रूप से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। विद्यार्थियों को निजी कमरों की खोज, अधिक किराया एवं आवागमन की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। छात्रावास परिसर में रहने से छात्रों का समय बचेगा, जिसे वे अपनी पढ़ाई, प्रयोगशाला कार्यों तथा तकनीकी कौशल विकास में बेहतर ढंग से उपयोग कर सकेंगे। छात्रावास की उपलब्धता से विद्यार्थियों में अनुशासित एवं शैक्षणिक वातावरण का विकास होगा। साथ ही, उन्हें संस्थान की पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेलकूद एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का अधिकतम लाभप्राप्त होगा। सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आवासीय व्यवस्था छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी तथा उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में भी वृद्धि होगी।









