निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर में सैकड़ों अधिवक्ताओं का हुआ परीक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन सभागार में द्वारिका माई डेन्टल हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा जिला शासकीय अधिवक्ता अमित अवस्थी व सुरेश चंद्र गौतम के संयोजन में एक दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों वकीलों के दांतों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की गई। यह शिविर जिला बार एसोसिएशन के संस्थापक पं. कन्हैया लाल शुक्ला की स्मृति में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रितेश मिश्रा तथा महामंत्री रामराज यादव ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में दंत समस्याओं से पीड़ित अधिवक्ताओं को डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क दवा व मंजन भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कांत शुक्ला, कृपा शंकर तिवारी, रमेश वर्मा, शाहीन अख्तर, संजीव बक्शी, कौशल किशोर त्रिपाठी, दया शंकर श्रीवास्तव, अनूप यादव, बाबूराम वर्मा, मनोकांति, सुमन चौहान, सरिता वर्मा, कोमल, मधु, पवन मिश्रा सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे। द्वारिका माई डेन्टल हॉस्पिटल के डॉ. ऋषि कांत शुक्ला, डॉ. आनंद, डॉ. नेहा पटेल एवं नर्सिंग स्टाफ भी शिविर में मौजूद रहा। शिविर में 100 से अधिक लोगों का दंत परीक्षण किया गया।