नवरात्रि पर महादेव तालाब मंदिर में मां कात्यायनी का भव्य श्रृंगार
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। चैत्र नवरात्रि की षष्ठम तिथि पर शक्ति धाम महादेव तालाब मंदिर में मां कात्यायनी का भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। विशेष पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण व हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को भव्य आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर के पुजारी आदेश पाठक ने बताया कि नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं।









