नवरात्रि पर्व के पांचवे दिन बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति की कामना किया
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। नवरात्रि पर्व के पांचवे दिन बडे बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढ़ाने के पश्चात अभरन सरोवर के निकट स्थित बसन्ता फूफू मन्दिर में चुनरी प्रसाद चढाकर अपने को कृतार्थ कर विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। सोमवार को गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ उन्नाव कानपुर रायबरेली अम्बेडकर नगर इत्यादि जनपदों से ट्रेक्टर ट्राली पिकप बोलेरो स्कार्पियो बाइक साइकिल इत्यादि वाहनों से पंहुचे हजारों श्रद्धालुओं ने नवरात्रि पर्व पर पंचम स्कंदमाता की पूजा अर्चना कर रोजी रोजगार में बरकत एंव विश्वमानव कल्यांण की कामना किया है। तत्पश्चात महन्त विशाल दास,अमान दास, सोनी दास, राजेश दास, फलाहारी बाबा, राजकुमार तिवारी पुंजारी,छन्नू महराज,भोलादास से आर्शीवाद प्राप्त कर अपने घरों को वापस गये।









