नगला कमाल चौराहे पर युवाओं ने राहगीरों को पिलाया शरबत
निष्पक्ष जन अवलोकन शिवम् सिकरवार ब्यूरो चीफ आगरा खेरागढ़। भीषण गर्मी को देखते हुए खेरागढ़ थाना क्षेत्र के नगला कमाल चौराहे पर युवाओं द्वारा राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों, वाहन चालकों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम में युवाओं ने सेवा भाव के साथ लोगों की मदद करते हुए सामाजिक एकता और मानवता का संदेश दिया। राहगीरों ने युवाओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुनेंद्र सिकरवार, एम.पी. सिंह, संगम सिकरवार, गोपाल ठाकुर, विष्णु, रामू, चंचल, घूरे, महावीर, पंकज परमार, चीकू परमार, रोहित परमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। युवाओं का कहना था कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।









