धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली बाराबंकी। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड़ागांव में अंबेडकर पार्क से शोभायात्रा निकाली गई, जो निर्धारित मार्गों से होकर पुनः अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ागांव, मसौली, बांसा, मदारपुर, नसीरनगर, टेरासनी, अमदहा, मढ़िया, भयारा, टेरा दौलतपुर, रहरामऊ, धरौली सहित अन्य ग्रामीण अंचलों में भी जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम ग्राम पंचायत बड़ागांव में झांकियां सजाकर पूर्व निर्धारित मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व अंबेडकर जयंती समारोह के अध्यक्ष मुनेश्वर गौतम ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, बीडीसी प्रतिनिधि पप्पू गौतम, शाहिद अली, अंगद गौतम, हरीराम गौतम, राम अचल त्यागी, कल्लू राम यादव, अरुण नाग, राकेश कश्यप, संजय गौतम, उमेश गौतम, बंशीलाल गौतम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ, प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद, उपनिरीक्षक राम नायक सिंह, राजकरन सिंह, भरतलाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।









