थाना सादात पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 25000/- रुपए का इनामिया 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सादात पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 25000/- रुपए का इनामिया 01  अभियुक्त  गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन

प्रमोद सिन्हा

गाज़ीपुर दिनांक 03.05.2026 को सादात पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सादात द्वारा मय टीम के साथ खिदिरगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026 धारा 03/5ए/5बी/08 गोवध निवा0* के अपराध में वांछित अभियुक्त सूरज यादव उर्फ नागेन्द्र यादव पुत्र तिलकू यादव उर्फ तिलकधारी यादव निवासी ग्राम खिदिरगंज थाना सादात गाजीपुर जो 25000/- रुपएका इनामिया है मोटर साइकिल से खिदिरगंज बाजार से रामपुर इटवा तिराहा होकर खानपुर की ओर जाने की फिराक में है शीघ्रता करने पर पकडा जा सकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक सादात के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रामपुर इटवा तिराहे पर घेराबन्दी की गयी तो अभियुक्त द्वारा खेत की आड लेकर पुलिस पार्टी पर लक्षित फायर किया गया जिसके प्रत्युत्तर में पुलिस पार्टी की ओर से की गयी फायरिंग में अभियुक्त सूरज यादव के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली की चोट लगी और उसे तत्कालिक उपचार हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अग्रिम विविध कार्यवाही की गयी । घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त का नाम व पता सूरज यादव उर्फ नागेन्द्र यादव पुत्र तिलकू यादव उर्फ तिलकधारी ग्राम खिदिरगंज थाना सादात गाजीपुर l