थाना क्षेत्र के बुधियापुर गांव के पास नहर की पटरी पर एक विशालकाय अजगर को

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)थाना क्षेत्र के बुधियापुर गांव के पास नहर की पटरी पर एक विशालकाय अजगर को रेंगते देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।इस से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैलगई। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार, अजगर काफी बड़ा था और कुछ देर तक नहर पटरी के किनारे दिखाई देता रहा।ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए एक-दूसरे को सावधान किया उससे दूर रहे। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजीसे वायरल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी सांप निकलने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इतना विशाल अजगर पहली बार देखा गया है।अजगर के निकलने से बच्चों और बुजुर्गोंमें भय व्याप्त है।लोगों ने वनविभाग को सूचना देने की बात कही।कुछ देर बाद अजगर नहर पटरी से सटे जंगल की ओर चला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, गांव के लोगों में अब भी डर बना है ग्रामीणों ने अपील की कि लोग सतर्क रहें और किसी भी जंगली जीव को देखते उसे पकड़ने या छेड़छाड़ करने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।