तेज आंधी-बारिश से दिन में छाया अंधियारा, बिजली व्यवस्था रही बाधित

निष्पक्ष जन अवलोकन।

रामशंकर वर्मा।

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में घने काले बादल छा जाने से दिन में ही अंधियारा जैसा माहौल हो गया। तेज आंधी, बारिश और बार-बार कड़कती बिजली की आवाजों से लोग सहम गए।

खराब मौसम के चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब 10 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।

तेज आंधी और बारिश के कारण बागवानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। मक्का, उड़द और सब्जियों की फसलों को भी काफी क्षति पहुंची है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित रहा और लोग दिनभर परेशान रहे।