तहसील क्षेत्र के ग्राम बोधिकपुरवा व मुड़िया डीह में चिकन पाक्स से पीड़ित मरीजों का तीसरे दिन भी उपचार किया गया

तहसील क्षेत्र के ग्राम बोधिकपुरवा व मुड़िया डीह में चिकन पाक्स से पीड़ित मरीजों का तीसरे दिन भी उपचार किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर विकास खंण्ड की ग्राम बोधिक पुरवा व मुड़िया डीह के चिकन पाक्स से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण एंव दवायें देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक डाक्टर आरिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों गांवों में मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी और गांव में तथा आस पास साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में दवाओं का स्प्रे कराया तथा संक्रमण की रोकथाम हेतु ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नालियों के पास कराया। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक की अगुवाई में बोधिक पुरवा व मुड़ियाडीह को पंहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब दो दर्जन से अधिक पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण आज तीसरे दिन भी करके दवायें दी हैं।सी एच सी अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया है कि पीड़ितों स्वास्थ्य से सम्बंधित बातें बताई गई हैं। मरीजों के स्वास्थ्य में रिकवरी हुई है। क्षेत्र में संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम प्रधानों से बात करके दवाओं का छिड़काव कराने की वार्ता हुई है।