ज्येष्ठ मास के प्रथम बडे मंगलवार को बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव

ज्येष्ठ मास के प्रथम बडे मंगलवार को बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।ज्येष्ठ मास के प्रथम बडे मंगलवार को श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया।कोटवाधाम चौराहे पर स्थित श्री हनुमान जी के दर्शन पूजन किया। ग्राम टिकुरी के हनुमान मंदिर पर विशाल भन्डारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने छोला चावल प्रसाद एंव शरबत ग्रहण किया। आयोजन रामशरन यादव कृष्ण कुमार यादव बृजेश कुमार यादव, दुर्गेश, शैलेन्द्र कुमार यादव सन्तोष मोहन लाल, मनोज यादव आदि ने किया।