जिलाध्यक्ष का माड़ा मंडल का प्रवास कार्यक्रमसम्पन्न वही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

जिलाध्यक्ष का माड़ा मंडल का प्रवास कार्यक्रमसम्पन्न वही कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

निष्पक्ष जन अवलोकन सोनूवर्मा! सिंगरौली/भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार माडा़ मंडल के प्रवास पर‌ गये। विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम भी प्रवास कार्यक्रम में सम्मिलित हुवे। माड़ा मंडल में पहुंचने पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के प्रवास पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष माड़ा भागवत जायसवाल की अध्यक्षता में एक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अपने मंचीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा मंडल के समस्त बूथ अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों का मंच पर अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी की मूल इकाई ही बूथ संरचना है बूथ इकाई अगर अच्छे से काम कर रही है तो पूरी पार्टी अपने आप सही दिशा में चलेगी। हमारे संगठन की हर गतिविधि बूथ आधारित हो चुकी है तथा बूथ की समितियों से ही हर गतिविधि संचालित हो रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर काम करने वाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता मिलेगी तथा उसके सम्मान की रक्षा की जायेगी। संगठन में हर योग्य कार्यकर्ता को उचित स्थान दिया जायेगा तथा उसको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरविंद दुबे, जिला मंत्री ध्रुव सिंह, पूर्व जिला महामंत्री भगवान दास शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू जायसवाल, हरिशंकर शाह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।