जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया/मड़िहान में रिक्त सीटों पर नवीन प्रवेश हेतु बैठक कर की समीक्षा
निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। मीरजापुर 06 फरवरी 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया/मड़िहान में कक्षा 6,7,8,9 में रिक्त सीटों पर नवीन प्रवेश हेतु जनपद स्तरीय बैठक का आहूत की गई। बैठक में कक्षा 5 में पढ़ रहे प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को प्रवेश हेतु प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। प्रवेश फार्म की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 परीक्षा तिथि 15 मार्च 2026 को होगी। आनलाइन आवेदन करने हेतु बेबसाइट https://ats.upsdc.gov.in/onlineapp/menu पर कर सकते है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया, जय प्रकाश नारायण सर्वोदयबालिका विद्यालय मड़िहान में रिक्त सीटो की की संख्या क्रमशः कक्षा 06 के सामान्य वर्ग की 10, पिछड़ा वर्ग के 18 सीट, अनुसूचित जाति/अनुसचित जन जाति के 42, कक्षा 07 के सामान्य वर्ग की 01, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के शून्य, कक्षा 08 के सामान्य वर्ग की 01, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के 01, कक्षा 09 के सामान्य वर्ग की 01, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के 01, कक्षा 06 के सामान्य वर्ग की 10, पिछड़ा वर्ग के शून्य 18, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के 42, कक्षा 07 के सामान्य वर्ग की शून्य, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के शून्य, कक्षा 08 के सामान्य वर्ग की 03, पिछड़ा वर्ग के शून्य सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के 02 एवं कक्षा 09 के सामान्य वर्ग की 04, पिछड़ा वर्ग के 04 सीट, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति के शून्य सीट रिक्त है। बैठक में डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण विंध्याचल मंडल मीरजापुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलास यादव, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटेहरा, प्रधानाचार्य जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया, प्रधानाचार्य जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मड़िहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।