जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कुरारा थाने का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कुरारा थाने का किया औचक निरीक्षण

निष्पक्ष जन अवलोकन हमीरपुर| जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बुधवार को कुरारा थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हवालात, लेखाकार कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्पडेस्क तथा एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मुकदमों की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी। जिलाधिकारी ने थाना स्टाफ को निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आमजन को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।