छात्राओं से अभद्रता के आरोप में युवक हिरासत में, गांव में तनाव

छात्राओं से अभद्रता के आरोप में युवक हिरासत में, गांव में तनाव

निष्पक्ष जन अवलोकन। रत्नाकर पाण्डेय। टिकैतनगर (बाराबंकी): थाना के बल्लीपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों ने विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं के साथ अभद्रता किए जाने की शिकायत पुलिस से की है। ग्रामीणों का आरोप है कि रानीकटरा का सदाब सिद्दीकी अपने कुछ साथियों के साथ रास्ते में खड़े होकर छात्राओं के प्रति अशोभनीय व्यवहार करता था तथा आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। इससे छात्राओं और उनके परिजनों में आक्रोश व्याप्त था। शनिवार को की गई इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ जटाशंकर मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर जांच की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया तथा उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस युवक से पूछताछ कर जांच की जा रही है। आरोपित युवक दूसरे समुदाय से होने के कारण घटना गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।