चित्रकूट अमन जायसवाल बने ऑडिट आफीसर
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। नगर के शास्त्री नगर वार्ड नंबर 21 इलाहाबाद रोड कर्वी निवासी अमन जायसवाल ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में शानदार सफलता हासिल किया है। उन्होंने लोअर पीसीएस के तहत लिखित परीक्षा में कामयाबी हासिल कर ऑडिट आफीसर के पद पर चयनित हुए हैं । उन्होंने उत्तर प्रदेश सहकारी समितियां और ग्राम पंचायत विभाग में कार्यभार ग्रहण कर लिया है । अमन जायसवाल के पिता कमलेश जायसवाल व्यापारी हैं और माता कुशल ग्रहणी हैं। अमन चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी से इंटर परीक्षा पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे उन्हें यह शानदार सफलता हासिल होने पर पारिवारिक जनों में खुशी का माहौल है। सभासद शंकर प्रसाद यादव संतोष जायसवाल उमेश जायसवाल संजीव सुनील जायसवाल नमन जायसवाल सुरेश मिश्रा ओमप्रकाश पांडेय आदि लोगों ने बधाई दी है









