चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद के सहायक अभियंताओं से जनपद चित्रकूट के रामनगर झील में वोटिंग फैसिलिटी एवं इको पर्यटन के कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी, चित्रकूट पुलकित गर्ग द्वारा अवगत कराया गया कि संयुक्त निदेशक, पर्यटन चित्रकूटधाम, सहायक अभियंता, चित्रकूटधाम तीर्थ विकास परिषद के सहायक अभियंताओं से जनपद चित्रकूट के रामनगर झील में वोटिंग फैसिलिटी एवं इको पर्यटन के कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया गया। निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार सिंह, सहायक परियोजना प्रबन्धक, यू०पी०एस०टी०डी०सी० एवं सूरज, आर्किटेक्ट (श्री हाक) मौके पर उपस्थित रहे। सम्बन्धिक कार्यदायी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परियोजना की लागत 3.56 करोड़ है। परियोजना पर निर्माण कार्य दिनांक 15.01.2025 से प्रारम्भ किया गया है तथा कार्य समाप्त की तिथि 30.0302026 निर्धारित थी। लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि माह अप्रैल-मई, 2026 में कार्य पूर्ण हो जायेगा। निरीक्षण में पाया गया कि मौके पर मेन गेट स्ट्रेचर का कार्य पूर्ण हो गया है तथा पत्थर की फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा है। कैंटीन ब्लाक स्ट्रेचर का कार्य पूर्ण, फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा है। चिल्ड्रिन पार्क, डस्टबिन, बैंच, चेन लिंग, सोलर लैंप, रिटेनिंग वाल, बायोफिनिशिंग, पैडल मोटर वोट, स्पेलिग वर्क, गार्डन लाइट का कार्य पूर्ण हो गये है। साइन बोर्ड, सेल्फी प्वांइट, चिड़ियो घोसला, मड टैंक का कार्य प्रगति पर तथा इण्टरपटेशन सेंटर, टायलेट ब्लांक फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि उक्त परियोजना पर युद्धस्तर से कार्य कराते हुए निर्धारित मानक, ड्राइंग डिजाइन व गुणवत्तायुक्त कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराये। उक्त कार्य पूर्ण हो जाने के फलस्वरूप जनपद चित्रकूट में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का बिन्दु बनेगा। कार्यदायी विभाग को शख्त निर्देश दिये गये कि उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि उक्त परियोजना के संचालन एवं रखरखाव हेतु शीघ्र टेण्डर आदि की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।









