गुधनी विद्यालय में वार्षिकोत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुधनी में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महीपाल सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य संजीव रुप उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक, शैक्षिक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं। बाल विवाह नाटिका और अनपढ़ बीबी नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा। होली गीत की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं व परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को कक्षा सात के विद्यार्थियों ने भावभीनी विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को विद्यालय के प्रधानाध्यापक अगरपाल सिंह, रंजीत सिंह चौहान, अरिमर्दन सिंह भाटी द्वारा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शकुन्तला व साधना सुमन ने पुष्प भेंट किए। कार्यक्रम में बादल, रंजन कुमार, साहिब अहमद, गौतम कुमार शाक्य, शिक्षा, दीक्षा, पूनम, दिव्याँशी, किरण, नैन्सी, अनुज, सुरजीत कुमार का विशेष सहयोग रहा। संयोजन साधना सुमन ने किया।