खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की

खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ने विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। खंण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक बी डी ओ संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास मनरेगा के अधूरे कार्यों को शीघ्राति शीघ्र पूर्ण कराने तथा गांवों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई आदि विंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बुधवार को खंण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास, अधूरे मनरेगा कार्यों को शीघ्राति शीघ्र पूर्ण कराने,फार्मर रजिस्ट्री, इत्यादि बिन्दुओं की बी डी ओ ने समीक्षा करते हुए सम्बंधित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। तत्पश्चात खंण्ड विकास अधिकारी ने एन आर एल एम अन्तर्गत स्वयं सहायता समूहों की प्रगति, ग्रेडिंग इत्यादि बिन्दुओं पर भी विचार विमर्श कर बी एम एम अंजली यादव, मोहम्मद इमरान आदि को आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अभिषेक, सतीश वर्मा, राजेश कुमार रावत, आशीष कुमार, मनीष शुक्ला,रवि रावत, तेजभान वर्मा कुलदीप वर्मा अखिलेश वर्मा, गजराज वर्मा,पवन कुमार श्रीवास्तव,जे ई एम आई सतीश श्रीवास्तव,जे ई आर ई एस चेतराम,ए डी ओ कृर्षि आदि मौजूद रहे।