क्षेत्र के हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज पारिजात धाम बरोलिया में विद्यालय प्रबंध समिति प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
अजय रावत सिरौलीगौसपुर । क्षेत्र के समस्त विद्यालयों की विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हाजी वारिस अली शाह डिग्री कॉलेज, बरौलिया में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंण्ड शिक्षा अधिकारी फिज़ा मिर्जा एवं कॉलेज के प्रबंधक परवेज़ अली द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पीठापुर, कित्तूर-2 एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहरी के विद्यार्थियों—पारुल, नर्गिस, महिमा, प्रियांशी, मोहिनी और शिवानी—द्वारा बाल विवाह पर आधारित नाटक सहित विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सभी ने सराहा। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन वेद प्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समितियों को सशक्त बनाना, उनकी कार्यप्रणाली में सुधार लाना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। वहीं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन रश्मि शुक्ला ने भी प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर यूटा जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष दिलीप तिवारी, खुरशेद अली, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन प्रदीप महाजन, श्याम जी, पुष्पेंद्र, नवीन मिश्रा, सुरेंद्र जायसवाल, मनीष बैसवार, अपर्णा श्रीवास्तव, विकास वर्मा, अभिषेक तिवारी, जीनत सिद्दीकी, मो. रिजवान मोहम्मद सुफियान, मुजफ्फर हुसैन, खुर्शीद अली, आनन्द सिंह, रामपाल रावत,सतगुर शरण , रामेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।









