कोटवाधाम मे कोटवासडक मार्ग पर अद्रा नहर पर पिकप पलटी

कोटवाधाम मे कोटवासडक मार्ग पर अद्रा नहर पर पिकप पलटी

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। सीतापुर से कम्बल लादकर रामसनेही घाट जा रही अशोका लिलैण्ड कम्पनी का पिकप कोटवा धाम से कोटवा सडक मार्ग पर दरियाबाद समान्तर नहर अद्रा पुल पर घने कोहरे के चलते नहर पर पलट गई घटना में ड्राइवर व कुछ सामान नहर में गिर गया ड्राइवर किसी प्रकार जान बचाते हुए आगे झाल तक पंहुच गया जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से जे सी बी मंगवा कर गाडी को सीधा कर सामान को बटुरवा दिया। यह हादसा रविवार की भोर करीब 4 बजे अद्रा नहर पुल पर वाहन संख्या यू पी 34 सी टी 9602 घने कोहरे के चलते हुआ नहर पुल पर पलट गया और ड्राइवर राजेश वर्मा नहर पानी में चला गया।मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों द्वारा सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया । गाडी पर 2 अन्य बैठे लोग बाल बाल बच गए।