केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर दिया गया विशेष जोर

केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर दिया गया विशेष जोर
केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास पर दिया गया विशेष जोर

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।केंद्रीय विद्यालय, चित्रकूट में आज जिलाधिकारी पुलकित गर्ग (आईएएस) की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति (VMC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक से पूर्व विद्यालय के स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय का विधिवत स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की प्राचार्या एवं सदस्य सचिव, विद्यालय प्रबंध समिति, स्नेह लता द्वारा औपचारिक स्वागत करते हुए विगत बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा प्रस्तुत की गई तथा आगामी योजनाओं से संबंधित कार्यसूची सदन के समक्ष रखी गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय के वर्तमान शैक्षणिक सत्र के परीक्षा परिणामों एवं पठन-पाठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं नवाचार (Innovation) को बढ़ावा देने पर विशेष बल देते हुए शिक्षण को अधिक प्रभावी एवं छात्र-केंद्रित बनाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, प्रयोगशालाओं तथा पुस्तकालय के समुचित रखरखाव को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक उपरांत जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में आयोजित विद्यार्थियों की चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 की छात्रा मानसी सिंह की उत्कृष्ट चित्रकला से प्रभावित होकर जिलाधिकारी महोदय ने उन्हें अपने कर-कमलों द्वारा अंगवस्त्र (शाल) प्रदान कर सम्मानित किया तथा उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में विद्यालय की प्राचार्या स्नेह लता, मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल, उपजिलाधिकारी सौरभ कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी चित्रकूट डॉ. भूपेश द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर, अभिभावक सदस्य पुष्पा देवी तथा शिक्षक प्रतिनिधि अवधेश पाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।