कुर्सी विधानसभा में अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व जनसमस्याओं पर जोर

कुर्सी विधानसभा में अपना दल (एस) की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व जनसमस्याओं पर जोर

निष्पक्ष जन अवलोकन कुर्सी, बाराबंकी। आज अपना दल (सोनेलाल) विधानसभा क्षेत्र कुर्सी की मासिक समीक्षा बैठक ग्राम फिरोजपुर, रीवा सीवा व खैरा चौराहा पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा ने की। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बूथ स्तर पर समितियों के पुनर्गठन तथा नए सदस्यों को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार किया गया। क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों की समस्याओं को चिन्हित करते हुए पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उन्हें शासन-प्रशासन के माध्यम से समाधान कराएं। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं। मुख्य अतिथि के रूप में कुर्सी विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “अपना दल (एस) सदैव शोषितों और वंचितों की आवाज रहा है। हमारी ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमें राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को गांव-गांव तक और अधिक सशक्त बनाना है।” इस अवसर पर प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल, जिला उपाध्यक्ष अनूप वर्मा, जिला महासचिव राहुल विश्वकर्मा, डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति, निरंकार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अर्जुन कुमार सहित विधानसभा उपाध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।