कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित, भाई-बहन गंभीर घायल

कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित, भाई-बहन गंभीर घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मझगवां गांव निवासी अतुल कुमार (30) अपनी बहन चांदनी (18) के साथ बाइक से बहादुरगंज दवा लेने जा रहे थे। रात करीब 9 बजे जैसे ही वे शिवराजपुर गांव के पास पहुंचे, अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।