कक्षा 5 के छात्र अभिषेक का जय प्रकाश नारायण विद्यालय में चयन, विद्यालय में हुआ सम्मान
निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली, बाराबंकी। समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण विद्यालय, तीरगाँव (बाराबंकी) में प्राथमिक विद्यालय मुहिउद्दीनपुर के कक्षा 5 के छात्र अभिषेक (पुत्र राधेश्याम) के चयन होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी निवासी राधेश्याम के पुत्र अभिषेक ने शिक्षिकाओं बुशरा रियाज, नेहा वर्मा, संतोष कुमारी एवं अक्षय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रमाशंकर, एआरपी आदित्य कुमार तथा राजेश कुमार ने विद्यालय पहुंचकर छात्र अभिषेक को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षिका बुशरा रियाज ने अभिषेक को स्कूली बैग भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।









