आम के पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, पुलिस जांच में जुटी
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के ग्राम मिठवारा के पास स्थित एक मैरिज लान के निकट आम के पेड़ से एक मजदूर का शव लटकता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मिठवारा के मौजा मोहब्बतपुर निवासी इंद्रजीत (28) पुत्र छेदा लाल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह मायके से वापस नहीं आ रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने कथित रूप से यह कदम उठा लिया। राहगीरों ने जब पेड़ से शव लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।









