आखिरी नवरात्र एंव रामनवमी उत्सव पर क्षेत्र के प्रमुख देवी मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड रही
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के प्रमुख देवी मन्दिरों में शुक्रवार की सुबह से ही हवन पूजन एवं दर्शन को उमडी भीड़ हजारों मां के भक्तों ने अमरा कटेहरा स्थित कटेहरा भवानी मन्दिर,कोटवाधाम स्थित बसन्ता फूफू मन्दिर,बदोसरांय स्थित मातन मन्दिर, अमरा देवी स्थित धामसी देवी मन्दिर, मरकामऊ स्थित मां शेरावाली के दरबार, सिरौलीगौसपुर स्थित मां दुर्गा मन्दिर सहित क्षेत्र के समस्त मन्दिरों में मां दुर्गा की आराधना एंव हवन कार्यक्रम का दौर चलता रहा। शुक्रवार को सबसे अधिक भीड़ कटेहरा भवानी मन्दिर पर दिखी श्रद्धालुओं के सुरक्षार्थ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत विद्यार्थी, एस एस आई जय प्रकाश, आशीष सिंह, रोहित शर्मा,रवि सरोज आदि माता जी के मन्दिर,तथा हवन कार्यक्रम स्थलों पर कोतवाली बदोसरांय की महिला पुरुष कान्स्टेबल, चौकीदार, होमगार्ड मेलार्थियों की सुरक्षा में मुस्तैद रहे। अमरा देवी स्थित धामसी देवी मन्दिर पर उपनिरीक्षक विश्वनाथ, उपनिरीक्षक सालिक राय पुलिस बल के साथ मेलार्थियों की सुरक्षा में मुस्तैद दिखे।









