स्थानीय विकास खंण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंडी में वार्षिकोत्सव एंव प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया

स्थानीय विकास खंण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंडी में वार्षिकोत्सव एंव प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया

अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। स्थानीय विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंडी में विद्यालय वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूटा के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें डॉ भीमराव अंबेडकर और देश के महान वैज्ञानिक डॉ कलाम के पदचिन्हों पर चलने व उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष कनौजिया द्वारा कम संसाधनों एकल शिक्षक होने के बावजूद छात्रों को अपने कठिन परिश्रम से उस मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है जहाँ तक दर्जनों अधयापकों व तमाम संसाधन वाले विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामानन्द और यूटा के ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान लाने वाले मोहन व अभय सिंह तथा स्वाती वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने लक्ष्य पर अडिग रहने की बात कही।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी मास्टर मुबस्सीर हुसैन ने की।ग्राम प्रधान रामसिंह वर्मा ने विद्यालय में सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी उपहार एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया।प्रधानाध्यापक मनीष कनौजिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभिभावक एंव ग्रामीण मौजूद रहे।