सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम डूंडी में अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, पूर्व कारागार कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा, ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सन्तोष कुमार वर्मा सहित तमाम नेता पंहुचे

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सैदनपुर।बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने समता मूलक समाज की स्थापना के लिए शिक्षित बनो संगठित हो संघर्ष करो का मूलमंत्र अपने अनुयायियों को दिया। वक्ताओं ने कहा कि डाॅ भीमराव अम्बेडकर जी का योगदान भारतीय समाज और राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय एंव अतुलनीय है बाबा साहेब ने संविधान का निर्माण कर आधुनिक भारत की नींव रखी।उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समानता,एकता और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़े उनकी 135 वीं जयन्ती के अवसर पर क्षेत्र के ग्राम डूंडी के ग्राम वासियों द्वारा आयोजित जन्म जयंती कार्यक्रम में प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मुलायम सिंह,मंण्डल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा,पूर्व कारागार कैबिनेट मंत्री राकेश कुमार वर्मा, ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सन्तोष कुमार वर्मा सुधांशू वर्मा, रामसेवक गोस्वामी, मास्टर विष्णु कुमार वर्मा, निर्माण सिंह, प्रधान राम सिंह वर्मा, बच्चूलाल रावत, मखाना देवी, झगरु प्रसाद गौतम,नीतिस कुमार, निखिल कुमार गौतम, राजबहादुर वर्मा,मदन वर्मा, सहित सैकड़ों लोगों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एंव पुष्प अर्पित कर जयन्ती मनाई।इस मौके पर छोटेलाल, राममनोहर रावत, वीरेन्द्र कुमार रावत नन्हा आदि मौजूद रहे।