संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में आई चिकित्सक डा0 हसन सलीम

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में आई चिकित्सक डा0 हसन सलीम

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में आई चिकित्सक डा0 हसन सलीम ने अपने सहयोगियों भानुप्रताप ,विनय कुमार,बलराज योगेंद्र चन्द्र के सहयोग से 1 अप्रैल 25 से 25 फरवरी 26 तक 1114 लोगों की आंखों के सफल आपरेशन किए हैं। बताते चलें कि आंख आपरेशन के लिए कभी सीतापुर का अस्पताल मशहूर था उससे अधिक सुविधाओं से युक्त संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में बाराबंकी,गोन्डा बहराइच बलरामपुर सीतापुर तक के आंख के मरीज संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पंहुच कर आंख का आपरेशन करवा कर आंखों में रोशनी प्राप्त कर रहें हैं।आई सर्जन डॉ हसन सलीम की मरीज तारीफ कर रहे हैं।