शिक्षक पाती:- टेट अनिवार्यता प्रकरण:-

शिक्षक पाती:- टेट अनिवार्यता प्रकरण:-

अजय रावत एडवोकेट बाराबंकी।अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ-बाराबंकी के आहवान पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवारत शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री उमानाथ मिश्र(संयोजक) तथा बाबू हनुमन्त अवस्थी के (सह संयोजक)के नेतृत्व में ब्लॉक रामनगर के सभी न्याय पंचायत-अमोली कलां,बुढ़वल, गनेशपुर बिछलखा, सुरवारी, सआदतगंज, तिलोकपुर तथा शेखपुर अली के शिक्षकों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री , नेता प्रतिपक्ष एवं शिक्षामंत्री को पोस्टकार्ड एवं ई मेल के माध्यम से अवगत कराने हेतु ज्ञापन को ई-मेल के माध्यम से प्रेषित किया गया । इस अवसर पर देवेन्द्र सिह जिला महामंत्री जू०हा० शि०संघ, जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम किशोर बाजपेयी, ललित वर्मा,डॉ आलोक शुक्ला, पवन मिश्र-ब्लॉक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - अयोध्या प्रसाद, प्रदीप वर्मा कोषाध्यक्ष सुरेंद्रनाथ मिश्र जिला मंत्री शिक्षामित्र संघ,विजय बहादुर सिंह उपाध्यक्ष, सन्तोष मिश्र, रवि प्रताप सिंह भदौरिया, नितेश त्रिपाठी ,देशदीपक शुक्ल ,ज्योत्सना तत्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी, अंजली दुबे, अपर्णा, ज्योति शुक्ला, सुनीता देवी, अंकुर गिरि, आलोक वर्मा, हरीश दीक्षित, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।