शारदा सहायक समान्तर नहर दरिया बाद ब्रांच कसरैला झाल में अज्ञात युवक का शव मिला
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। शारदा सहायक नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर बदोसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।यह घटना रविवार को कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के कसरैला डीह नहर की झाल के पास हुई। स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर सका। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और उस पर कोई कपड़ा भी नहीं था।कोतवाली बदोसरांय प्रभारी अजीत विद्यार्थी ने बताया कि नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। पहचान न होने पर शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।