विद्यालय प्रवन्ध समिति के अध्यक्ष व सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज पारिजात धाम बरोलिया में
अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। स्थानीय विकास खंण्ड के समस्त विद्यालयों की विद्यालय प्रवन्ध समिति के अध्यक्ष एंव सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हाजी वारिस अली शाह डिग्री कालेज पारिजात धाम बरोलिया में 28 मार्च को 11 बजे से होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा होंगी। उक्त आशय की जानकारी खंण्ड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा ने दी है।









