राष्ट्रीय जन मानस पार्टी की मासिक बैठक श्रीकोटवाधाम में हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। राष्ट्रीय जनमानस पार्टी कोर कमेटी की मासिक बैठक माघ पूर्णिमा को केन्द्रीय कार्यालय श्री कोटवाधाम में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी शमीमा खातून तथा संचालन पार्टी कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने किया। बैठक में पार्टी अध्यक्ष . सियाराम रावत के प्रस्ताव पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश की समस्त विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लिए लड़े जाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में शमीमा खातून को रामनगर, प्रदीप कुमार यादव को दरियाबाद तथा रामदत्त रावत को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया। इन सक्रिय समर्पित कार्यकर्ताओं का प्रस्ताव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य . लाल कुंवर सियाराम ने रखा। जिस पर उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में अपना समर्थन प्रदान किया। इस मौके पर डॉ सत्यनाम शरण दास, देशराज, जुग्गीलाल, अजय कुमार, दीपू सिंह रावत, रामगोपाल, सरिता देवी, मंगल प्रसाद रावत, बलराम यादव, राकेश कुमार, प्रदीप रावत आदि उपस्थित रहे।