माघ की पूर्णिमा को बडे बाबा के दरबार में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रीसमर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ उन्नाव कानपुर इत्यादि जिलों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में डुबकी लगा कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की कामना एंव रोजी-रोजगार में तरक्की की दुआ मांगी। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने छोटी गद्दी के महन्त विशाल दास, अमान दास, फरहरी बाबा आदि से आर्शीवाद प्राप्त किया।