मतदाता पहचान पत्र वोटर आईडी से सम्बंधित शिविरों का आयोजन किया जा रहा है
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर। मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) से संबंधित शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में फॉर्म 6 और फॉर्म 8 भरे जा रहे हैं, जिनके माध्यम से नए मतदाता पहचान पत्र के आवेदन और मौजूदा पहचान पत्रों में संशोधन का कार्य किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। फॉर्म 6 नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए है, जबकि फॉर्म 8 का उपयोग वोटर आईडी कार्ड में नाम, पता या अन्य विवरणों में सुधार के लिए किया जाता है। सिरौली गौसपुर क्षेत्र की मरकामऊ पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित एक ऐसे ही कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार ने बताया कि ये कैंप 6 मार्च तक जारी रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर नए आवेदन कर सकते हैं या अपने वोटर आईडी में आवश्यक संशोधन करवा सकते हैं। इस दौरान शिविर में अध्यापक राजेश शुक्ला, पंचायत सहायक निधि मौर्य, अध्यापक रविन्द्र गुप्ता, माया देवी, सुनीता मौर्य सहित कई अन्य बूथ लेवल अधिकारी बी एल ओ भी मौजूद रहे।