मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक की पिटाई रिपोर्ट दर्ज

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के करैलाडीह के रहने वाले अमित कुमार का मजदूरी का करीब 65 सौ रुपए गांव के रवि वर्मा के पास उधारी था। 24 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे वह उनके घर बकाया मजदूरी मांगने गया था। आरोप है कि वह उसे अपनी गाड़ी में बैठ कर निर्जन स्थान पर ले गए, और जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह घर पहुंचे युवक ने अपनी मां उषा देवी से आप बीती बताई, एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर भेजा गया। पीड़ित की माता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रवि वर्मा पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।