बिल्सी के बीडीवीआईसी में हाई स्कूल के बच्चों की हुई गुडलक पार्टी
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी– नगर बिल्सी के भूदेवी वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज में दिनांक 13.02.2026 दिन शुक्रवार को हाई स्कूल के बच्चों की एक गुडलक पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 10 के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की जैसे कॉपी लिखने का प्रारूप समझाया तथा पेपर पढ़ने के बाद किस तरह से उसको हल करना है आदि सभी बातें समझाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं गुडलक भी बोला। कॉलेज के उपप्रबन्धक श्री दिनेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनायें देते हुऐ कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र/छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और प्रोत्साहन मिलता है तथा वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से मित्रता और सहयोग की भावना बढ़ती है तथा साथ बिताये गए समय की मधुर स्मृतियाँ बनती हैं साथ ही परीक्षा देने से पहले मन हल्का हो जाता है इस अवसर पर प्रदीप कुमार सक्सेना, श्री सुनील कुमार, श्रीमती गीता रानी,वरूण कुमार सिंह, अमित दीक्षित, आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।