बदोसरांय के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में परीक्षा फल वितरण और नये सत्र की पुस्तकों का वितरण ग्राम प्रधान निसार मेंहदी ने किया

बदोसरांय के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में परीक्षा फल वितरण और नये सत्र की पुस्तकों का वितरण ग्राम प्रधान निसार मेंहदी ने किया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय द्वितीय में सोमवार को परीक्षा फल और नये सत्र की पुस्तकों का वितरण किया गया। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय बदोसरांय के प्रधानाध्यापक द्वारा परीक्षा फल वितरण और नये सत्र की पुस्तकों का वितरण प्रधानाध्यापक की देख रेख में ग्राम प्रधान निसार मेंहदी ने किया।एंव कक्षा 5 के बच्चों को परीक्षा फल वितरण के पश्चात उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक पवन कुमार मिश्रा,सोनू मौर्या,ऊषा कुमारी,एकता यादव,उपमा शुक्ला आदि मौजूद रहे।