पीसीएस में चयनित हुए सतेंद्र प्रताप सिंह, बने जिला खाद्य विपणन अधिकारी

पीसीएस में चयनित हुए सतेंद्र प्रताप सिंह, बने जिला खाद्य विपणन अधिकारी

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर/बाराबंकी। सूरतगंज ब्लॉक के ग्राम सरसवां निवासी सतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विपुल कुमार सिंह का चयन पीसीएस परीक्षा में जिला खाद्य विपणन अधिकारी पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसान परिवार से आने वाले सतेंद्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बीआरजी पब्लिक इंटर कॉलेज, सूरतगंज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने रामनगर पीजी कॉलेज से बीए में टॉप किया और लखनऊ से एमए करते हुए यूजीसी नेट (भूगोल) भी उत्तीर्ण किया। साथ ही उन्होंने बीएड की डिग्री भी हासिल की है। सतेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शिक्षक संजय वर्मा को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह परीक्षा वर्ष 2024 में दी थी और आगे भी अपनी तैयारी निरंतर जारी रखेंगे।