पंपिंगसेट के इंजन में फंसी शर्ट, 12 वर्षीय बालक गंभीर घायल

पंपिंगसेट के इंजन में फंसी शर्ट, 12 वर्षीय बालक गंभीर घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के बसारा गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे मेंथा की सिंचाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में लगे पंपिंगसेट के इंजन के पास पहुंचे 12 वर्षीय तुफैल पुत्र सिराज अहमद की शर्ट अचानक चल रहे पंखे में फंस गई, जिससे वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि तुफैल पानी पीने के लिए इंजन के पास गया था, तभी यह हादसा हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत इंजन बंद कर किसी तरह बालक को बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल बालक को तत्काल सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।