नाबालिग किशोर के साथ दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को दबोचकर जेल भेजा।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के अनुसार, गांव का ही एक युवक किशोर को बहला-फुसलाकर घर से दूर ले गया, जहां उसके साथ गलत कृत्य किए जाने का आरोप है। विरोध करने पर उसे धमकाने की बात भी सामने आई है। घर लौटने के बाद किशोर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचेऔर पुलिस को लिखित शिकायत दी।कोतवाल अमितसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तारकर लिया और पीड़ित का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।









