टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने ईमेल से भेजा ज्ञापन
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में ब्लॉक फतेहपुर के शिक्षकों ने विरोध दर्ज कराया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के जिला संयोजक डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, शिक्षा मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष को ईमेल के माध्यम से अवगत कराने हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैयां मझगवा, ब्लॉक फतेहपुर (बाराबंकी) में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक एवं संकुल प्रभारी राजकिशोर वर्मा, मोहम्मद सुलेमान, लवकुश वर्मा, रायबहादुर, धर्मेंद्र कुमार, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जनपदीय संगठन मंत्री प्रमेन्द्र वर्मा, विश्वजीत सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष शरद चन्द्र, दीपू यादव, ब्लॉक संगठन मंत्री फरीहा सुम्बुल, सबा कमर, उमेश सिंह, जबीर अहमद सहित कंचन, यतेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, देवकीनंदन, प्रदीप वर्मा, शिवपुजारी सत्यानन्द, सहृदयान्कुर नारायण शर्मा, अमित जायसवाल, शिवमंगल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।









