चैत्र नवरात्रि पर प्रसन्ननाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजन, विधायक ने किया जलाभिषेक

चैत्र नवरात्रि पर प्रसन्ननाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजन, विधायक ने किया जलाभिषेक

? निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भगीली तीर्थ स्थित श्री प्रसन्ननाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक ने कहा कि नवरात्रि आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का पर्व है। इस दौरान एसडीएम कार्तिकेय सिंह, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। विधायक ने मंदिर के नव निर्माण में सहयोग देते हुए 20 बंडल बिजली तार भेंट किए, जिससे प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय माहौल में हुआ।