खजुरिया के राम जानकी मन्दिर में भजन कीर्तन एंव पूजा अर्चना के साथ मनाया गया भगवान श्रीराम जन्मोत्सव
अजय रावत सिरौली गौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के खजुरिया गांव में राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा में भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संगीतमयी रामचरितमानस पाठ के दौरान दोपहर 12 बजे जन्म के अवसर पर तेज घंटा घड़ियाल शंखनाद की धुन के साथ भए प्रगट कृपाला दीन दयाला गाकर श्रद्धालुओं ने भगवान को पंचामृत घी शहद और दूध से स्नान कर कर आरती उतारी है। इस दौरान श्रृंगार की गई भगवान श्री राम लक्ष्मण और माता जानकी की मूर्ति अद्भुत दिखी । इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार अवस्थी,गोविंद प्रसाद मनोराम दीपक कुमार विष्णु कुमार अनिल कुमार डॉ नन्हेलाल रावत सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।









