क्षेत्र के हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज पारिजात धाम बरोलिया में कौशल विकास मिशन का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह के प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह बब्लू ने किया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। हाजी वारिस अली शाह मेमोरियल डिग्री कालेज पारिजात धाम बरोलिया में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह के प्रतिनिधि अमरेन्द्र सिंह बब्लू ने विद्यालय के प्रवन्धक परवेज अहमद की अगुवाई में किया। इस सम्बंध में प्रवन्धक परवेज अहमद ने बताया है कि कौशल विकास मिशन के द्वारा संचालित विभिन्न ट्रेड में क्षेत्र के बेरोजगार युवक एंव युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।यह बेरोजगारों के स्वावलम्बन की महत्वपूर्ण योजना है।इस मौके पर मोहम्मद अकरम अंसारी,हाजी मुश्ताक अहमद, मोहम्मद खालिक ,वी के सिंह,अंशू कुमार एडवोकेट, मोहम्मद अजमल, हरिश्चन्द्र वर्मा दुर्गेश दीक्षित प्रतिनिधि अंगद सिंह विधान परिषद सदस्य,के के बाजपेयी, रामकिशोर वर्मा आदि मौजूद रहे।









